नेपाल में आई खतरनाक अचानक बाढ़ (flash floods) के बाद अब तक लगभग 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 4,247 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव कर्मियों ने प्रभावित आठ जिलों से शव बरामद करते हुए तलाशी और बचाव अभियान में तेजी लाई है। यह आपदा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से आए एवलांच के बाद आई, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल में कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया और पनबिजली स्टेशनों को बहा ले गया। अब तक 9,435 लोगों को बचाया जा चुका है। भारत के विदेश मंत्रालय…
Author: Jharkhand_digital
रांची। पुलिस की वर्दी आम लोगों के लिए सुरक्षा, भरोसे और कानून की पहचान मानी जाती है। लेकिन जब इसी वर्दी पर किसी महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगें, तो मामला सिर्फ एक व्यक्ति के आचरण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। रांची के खेलगांव इलाके से सामने आए एक लिखित आवेदन ने पुलिस महकमे के सामने ऐसा ही गंभीर सवाल खड़ा किया है। एक महिला ने खेलगांव थाना में तैनात मुंशी प्रेमचंद के खिलाफ अभद्र व्यवहार, जबरन छूने की कोशिश और परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला…
रांची यातायात पुलिस ने अगस्त माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक, यातायात के निर्देश पर 1 से 29 अगस्त तक चलाए गए इस विशेष अभियान में चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 91,209 चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 6 करोड़ 39 लाख 98 हजार 950 रुपये है। इसके अलावा 268 मामलों को न्यायालय में अभियोजन के लिए भेजा गया। हेलमेट न पहनने पर सबसे ज्यादा कार्रवाई जारी आंकड़ों के अनुसार, हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ सबसे अधिक 45,724 चालान…
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चलती बस में हुई यह वारदात कुछ साल पहले हुए चर्चित निर्भया कांड की याद दिलाती है, जिसमें भी एक चलती बस में युवती के साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है और जांच के तहत बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा…
झारखंड की खनिज संपदा और उसके अधिकार को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी MMDR Act में किए जा रहे बदलावों और इसके प्रावधानों को लेकर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य के तर्कों में टकराव एक ओर केंद्र सरकार का तर्क है कि MMDR Act में किए गए प्रावधान खनिज संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, पारदर्शिता और राज्यों के विकास में मददगार साबित होंगे। वहीं दूसरी ओर झारखंड में JMM और कांग्रेस ने इन प्रावधानों को लेकर गंभीर…
पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदते वक्त अक्सर उपभोक्ता उसमें मौजूद नमक, चीनी और फैट की मात्रा को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक अहम कदम उठाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले पैकेटबंद उत्पादों के आगे लाल रंग में साफ चेतावनी दी जाएगी, ताकि उपभोक्ता एक नजर में समझ सकें कि उत्पाद उनकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। पैकेट के सामने लगेगा लाल चेतावनी…
रांची। झारखंड में परिसीमन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सियासी बयानबाजी के बीच आदिवासी छात्र संघ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर जनगणना में सरना धर्मकोड का विकल्प शामिल नहीं किया गया, तो संगठन जनगणना और परिसीमन, दोनों का पूरी तरह बहिष्कार करेगा। 1961 में हटाया गया था आदिवासी धर्म कोड आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक डॉ. सुशील कुमार मिंज ने प्रेस वार्ता में कहा कि 1961 में कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत आदिवासी धर्म कोड को हटाकर उसे ‘अन्य’ कॉलम में जोड़ दिया था। अब भाजपा सरकार ‘अन्य धर्म’ कॉलम को…
रांची। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा का असर रांची तक महसूस किया जा रहा है। रांची निवासी राम प्रसाद का बाढ़ के तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार लगातार उनके सुरक्षित होने की उम्मीद लगाए बैठी है। घर में चिंता और मातम का माहौल है। राम प्रसाद की तलाश को लेकर झारखंड डिजिटल की टीम पहले दिन से लगातार प्रयास कर रही है। टीम नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है और उपलब्ध माध्यमों से राम प्रसाद के बारे में जानकारी जुटाने…
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी, लेकिन अब मेकर्स ने स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर एक-एक कर जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। हर किरदार के पोस्टर के साथ एक दमदार लाइन भी शेयर की गई है, जो फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता जगाती है। अजय देवगन और तब्बू का रिटर्न फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक…
धनबाद। धनबाद में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है। एक तरफ NIA और स्थानीय पुलिस कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी है, तो दूसरी तरफ उसी के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने का नया मामला सामने आ गया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, अंकुर बायोकेम के मालिक महेंद्र शर्मा के बिजनेस पार्टनर एस. साहू को व्हाट्सऐप के जरिए पांच करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि और हर महीने 20 लाख रुपये देने की मांग की गई है। पुलिस अब यह पता…
