रांची नगर निगम ने शहर में बिना म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की विशेष जांच टीम ने शहर के अलग-अलग वार्डों में संचालित 70 कोचिंग संस्थानों के लाइसेंस की जांच की, जिसमें से 18 संस्थान ऐसे पाए गए जो बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे। निगम ने इन सभी संस्थानों को पहले नोटिस जारी कर लाइसेंस लेने की मोहलत दी थी, लेकिन बावजूद इसके जब इन्होंने नियमों का पालन नहीं किया, तो अब निगम ने इन्हें सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी…
Author: Jharkhand_digital
बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से पतरातू डैम में पानी का स्तर तेजी से ऊपर चढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियातन फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 को खोलने का फैसला लिया है, ताकि डैम पर अतिरिक्त दबाव न बने और उसकी सुरक्षा बनी रहे। परिस्थिति के अनुसार इन चार फाटकों के जरिए फिलहाल हर घंटे लगभग 1330 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। डैम प्रबंधन और संबंधित अधिकारी लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि परिस्थिति के अनुसार समय पर जरूरी कदम उठाए जा…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 2 और 3 सितंबर 2026 को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Voter Registration and Voter Registers 2026” आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड और सेंट जेवियर्स कॉले यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जबकि IIM रांची, NUSRL रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज,…
रांची में मानसून इस बार पूरे रंग में नजर आ रहा है, और इसका सीधा असर शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले कांके डैम पर पड़ा है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिसके बाद प्रशासन को एहतियातन फाटक खोलना पड़ा। यह इस मानसून सीजन में तीसरी बार है जब कांके डैम का गेट खोला गया है। डैम के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था, और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पानी के बहाव वाले क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की अपील की है।…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर लोकसभा और विधानसभा सीटों का बंटवारा किया गया था, जिसके लिए 84वां संविधान संशोधन भी लाया गया था। उन्होंने बताया कि उस समय तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस प्रस्ताव को पास कराने में साथ दिया था। बाउरी ने सवाल उठाया कि जब भाजपा ने अब…
पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जिले भर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जबकि सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मिट्टी के घरों के धंसने और पेड़ गिरने की घटनाओं ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि कई परिवारों के सिर से छत ही छिन गई है, और वे अब खुले आसमान के नीचे या दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। सिमडेगा में दो परिवारों के घर ध्वस्त, अबुआ…
सितंबर का महीना इस बार आस्था, उल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों से सराबोर रहने वाला है। जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्वों के साथ-साथ माह के अंतिम सप्ताह से पितृपक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। लगातार आने वाले इन पर्व-त्योहारों को देखते हुए कोडरमा जिले में तैयारियां अभी से जोर पकड़ चुकी हैं। टेंट-लाइट संचालकों के साथ-साथ भजन गायकों, कलाकारों और नृत्य-नाटिका टीमों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष ज्योतिषाचार्य अनिल मिश्रा के मुताबिक, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, वहीं 14 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत रखा…
तेलंगाना के सिकंदराबाद कैंटोनमेंट जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके से 11 हथियारों की चोरी ने सेना और पुलिस दोनों की नींद उड़ा दी है। चार AK-47, छह पिस्टल और एक INSAS राइफल की यह चोरी न सिर्फ सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर करती है, बल्कि इस बात की भी आशंका पैदा करती है कि इस वारदात के पीछे कौन है। घटना सामने आते ही सेना और पुलिस दोनों हरकत में आ गईं और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरी रविवार रात मद्रास रेजिमेंट के परिसर में हुई, जो बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है और जहां केवल…
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसमें क्लास एक की छात्रा समरा नाज खुद जिलाधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच गईं। मऊ नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 में रहने वाली 7 साल की समरा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। 31 अगस्त को वे अपने पिता के साथ स्कूल यूनिफॉर्म पहने ही मऊ जिला मुख्यालय पहुंचीं, जहां डीएम आनंद वर्धन उस समय ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मासूम बच्ची को शिकायत लेकर आया देख डीएम ने खुद उससे अलग से बात की। खराब सड़क से…
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज (मंगलवार) को पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री करीब 12:30 बजे कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। कार्यालय में कोई भी अधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं था, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत पलामू उपायुक्त को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों की पहल पर कार्यालय का ताला खुलवाया गया। अंचलाधिकारी भी नहीं मिले मौजूद निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अंचलाधिकारी भी अपने कार्यालय…
