रांची। शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार अपना अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अपर बाजार इलाके में पहुंची, जहां सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई दुकानदारों के सामान को भी जब्त कर लिया। निगम प्रशासन का क्या है कहना? निगम प्रशासन का कहना है कि इस तरह का अभियान कोई नई कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह लगातार चलाई जा रही प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक, समय-समय पर लाउडस्पीकर और…
Author: Jharkhand_digital
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को पुलिस कार्यालय, हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपे गए। पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में CEIR पोर्टल की मदद ली गई। मोबाइल मिलने के बाद उनके वास्तविक धारकों का सत्यापन किया गया और इसके बाद उन्हें मोबाइल वापस किए गए।वितरण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान हजारीबाग, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, तकनीकी शाखा के पुलिस…
लंबे समय से E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब केंद्र सरकार के पास इसका एक व्यावहारिक हल हाथ लग गया है। दरअसल पुराने वाहन चालक बार-बार E10 पेट्रोल वापस लाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन हर बार सरकार यह कहकर टाल देती थी कि पेट्रोल पंपों के टैंक और ढांचे में बदलाव करना बड़ी चुनौती है। मिंट की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अब इस अड़चन को दरकिनार करते हुए सरकार एक अलग रास्ता तलाश रही है बिना नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए ही E10 पेट्रोल की सुविधा दी जाए। प्रीमियम फ्यूल से निकलेगा हल…
रांची। बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहीं 50% सीटों का प्रावधान इस सत्र से समाप्त हो गया है, जिसका सीधा असर नामांकन प्रक्रिया पर पड़ा है। सत्र 2026-27 में संस्थान की विभिन्न शाखाओं में झारखंड के महज लगभग 16% छात्र-छात्राओं को ही सीट मिल पाई है। जोसा और सीसैब स्पेशल राउंड काउंसिलिंग के बाद झारखंड के करीब 200 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला, जो पिछले सत्र के मुकाबले काफी कम है। पिछले सत्र में बीआईटी मेसरा में झारखंड के लगभग 60% छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया था। इसमें 50% झारखंड की आरक्षित सीटों के अलावा ऑल इंडिया मेरिट…
Jharkhand Digital Exclusive नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है और इसी त्रासदी में रांची का एक बेटा भी लापता है। घर पर सूनी आंखों से परिवार वाले उसका इंतजार कर रहे हैं। पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। पिछले 48 घंटे से ज्यादा समय हो गए हैें लेकिन परिजनों को रामप्रसाद की कोई खबर नहीं मिल रही है। झारखंड डिजिटल की टीम को जब यह जानकारी मिली तो टीम ने आनन फानन में लापता रामप्रसाद के परिजनों से सम्पर्क किया। राम प्रसाद घोष के बड़े भाई देव घोष से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि…
रांची: धुर्वा थाना पुलिस और गठित विशेष एसआईटी टीम ने राजधानी रांची और आसपास के जिलों में सक्रिय एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य चोरों और दो खरीददारों समेत कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से रांची और पड़ोसी जिलों के दर्जनों मामलों का खुलासा हुआ है। गश्ती के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी 25 अगस्त 2026 को धुर्वा थाना पुलिस द्वारा सठियो-धुर्वा मार्ग स्थित स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी…
पलामू, गढ़वा और लातेहार में मुठभेड़ में मारे गए, पकड़े गए या सरेंडर कर चुके नक्सलियों के नाम पुलिस की फरारी सूची में अब भी दर्ज हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विभिन्न मुकदमों में ऐसे नक्सलियों को फरार दिखाया गया है, साथ ही कई ऐसे अपराधियों के नाम भी फरारी सूची में शामिल हैं जो वास्तव में जेल के अंदर बंद हैं। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने बरवाडीह थाना के निरीक्षण के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ा, जिसके बाद तीनों जिलों में फरारी सूची की समीक्षा शुरू की गई…
नेपाल के रासुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ की चपेट में आने से गांव, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाओं को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पीएम मोदी ने जताई संवेदना इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने…
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से मोबाइल पर हुई बातचीत में अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। मांग पूरी…
झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोनीहाट स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर (विधायक आवास के समीप) में जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के 26 वर्षीय रसोइये सोनू राउत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। घटना का विवरण मृतक सोनू राउत (पिता- अनिल राउत) मूल रूप से देवघर जिले के सारवां/सारठ क्षेत्र का निवासी था और पिछले कुछ महीनों से विधायक आवास में रसोइया का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, वह मनसा पूजा के बाद ही अपने गांव से ड्यूटी पर लौटा था। घटना…
