Author: Jharkhand_digital

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित बरलंगा पंचायत के लुकैयाटांड़ शहीद स्थल पर आज, 27 नवंबर को शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षणः मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर गुरुवार को उपायुक्त (डीसी) ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुणायत ने वरीय अधिकारियों के साथ लुकैयाटांड़ स्थित शहीद…

Read More

रांची। झारखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के तहत राज्य के सभी संस्थानों और विभिन्न व्यवसायों में नामांकन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर तक अपने पसंदीदा आइटीआइ संस्थान और ट्रेड के विकल्पों का चयन ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। 28 नवंबर को औपबंधिक और 1 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मेधा सूचीः निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, विकल्प चयन की प्रक्रिया पूरी होने के…

Read More

-अब प्रधानमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगी यूनियनें रांची। भारी आर्थिक संकट और वेतन बकाया की समस्या से जूझ रहे हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के भविष्य को लेकर हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने कंपनी के आंतरिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, वहीं दूसरी ओर सभी श्रमिक यूनियनों ने एकजुट होकर अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने का निर्णय लिया है। स्वतंत्र कानूनी इकाई बताकर मंत्रालय ने झाड़ा पल्ला: हटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष लाल देव सिंह द्वारा 12 नवंबर को भेजे गए ई-मेल के…

Read More

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 30 नवंबर तक हर हाल में शत-प्रतिशत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 41 विधानसभा क्षेत्रों में 93 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा: समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 41…

Read More

रांची। झारखंड में जलसंकट से निपटने और आमलोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी और आधुनिक पहल की है। राज्य में पहली बार जल स्रोतों की सफाई और पेयजल आपूर्ति की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पारंपरिक तरीकों के पूरी तरह सफल न हो पाने के कारण अब इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल प्रबंधन को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। एआई तकनीक से होगा डैम और तालाबों का शुद्धिकरण: राज्य के विभिन्न डैमों और तालाबों में…

Read More

-आर्थिक तंगी से निबटने के लिए रांची नगर निगम सख्त, बकायेदारों को नोटिस देकर शुरू होगा विशेष वसूली अभियान रांची। राजधानी की शहरी व्यवस्था संभालने वाला रांची नगर निगम इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। निगम की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। एक ओर शहर में सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर निगम के राजस्व का प्रमुख स्रोत होल्डिंग टैक्स अपेक्षित स्तर पर नहीं पहुंच रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर के भवन मालिकों की टैक्स भुगतान के प्रति उदासीनता है। निगम…

Read More

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी रांची का रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने का अनुमान है। क्यों अचानक बढ़ी ठंड? पिछले दिनों चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से राज्य में बादल और बारिश का दौर चला था। अब इसका असर खत्म हो चुका है और आसमान साफ हो रहा है। साफ आसमान में रात के समय जमीन की गर्मी तेजी से ऊपर निकल जाती है, इसलिए रात और सुबह की ठंड ज्यादा महसूस होती है। यही वजह…

Read More

रांची: गॉथम सिटी की ऊंची इमारतें नहीं, कच्ची सड़कें और खपरैल वाले घर। Batmobile नहीं, भैंस। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘देसी Batman’ नाम की एक सीरीज़ खूब वायरल है। इसे बनाया है IIM रांची से पढ़े फिल्ममेकर और AI क्रिएटर सुजल जैसवार ने, जो खुद को LinkedIn पर “AI Generalist” बताते हैं। कौन हैं सुजल जैसवार? *मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजल मूल रूप से महाराष्ट्र के हैं। *उन्होंने IIM रांची से इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) की पढ़ाई की। यहीं फिल्ममेकिंग और विज्ञापन में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। *नवंबर 2022 में उन्होंने IIM कलकत्ता की नेशनल एड मेकिंग प्रतियोगिता जीती…

Read More

संविधान पुस्तक नहीं देशहित* *में अपनाए जाने* *वाले कर्तव्यों की सूची ** है।* प्रेमप्रकाश आर्य रांची, 26 नवंबर 2026: डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में संविधान दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं…

Read More

नई दिल्ली/रांची। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के पारंपरिक स्वाद ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मेले में राज्य के फूड स्टॉल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड की खानपान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मिली राष्ट्रीय सराहना का प्रतीक माना जा रहा है। देश-विदेश से आए आगंतुकों को भाया झारखंडी स्वाद मेले के फूड कोर्ट में झारखंड के स्टॉल पर पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध श्रृंखला प्रस्तुत की गई। यहां आने वाले आगंतुकों ने दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज़, ठेकुआ और धुस्का का भरपूर आनंद…

Read More