रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर बीजेपी की ओर से रांची के ओटीसी ग्राउंड में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलावों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री पवन साय,…
Author: Jharkhand_digital
गुमला: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और दूरदराज के इलाकों तक इलाज की सुविधा पहुंचाने की बात लगातार कही जाती है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी डॉ. इरफान अंसारी के पास है और विभाग खुद दूरदराज व कठिन इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताता है। लेकिन गुमला सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की तस्वीर इन दावों से अलग नजर आ रही है। यहां चार मशीनें लगी हैं, लेकिन इनमें से तीन पिछले करीब दो सप्ताह से खराब हैं। फिलहाल एक ही मशीन के सहारे डायलिसिस चल रहा है और इसका सीधा असर उन 29 मरीजों…
मथुरा/वृंदावन: वृंदावन के एक संस्कृत गुरुकुल में मंगलवार रात जो हुआ, उसने सिर्फ चार परिवारों को गहरे सदमे में नहीं डाला, बल्कि आवासीय शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में पानी की अंडरग्राउंड टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई। एक अन्य छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। गुरुकुल परिसर में बनी अंडरग्राउंड टंकी करीब 12 फीट…
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर Jharkhand Digital की रिपोर्ट के बाद अब कार्रवाई सामने आई है। 6 अक्टूबर को धुर्वा सेक्टर-2 स्थित CEO कार्यालय के समक्ष हुए हंगामे के मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में चार नामजद लोगों के अलावा करीब 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व बल प्रयोग का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी…
देवघर: देवघर में SBI का ATM उखाड़कर ले जाने की घटना ने सिर्फ पुलिस की चुनौती नहीं बढ़ाई, बल्कि ATM की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस ATM में हर समय लाखों रुपये की नकदी रहती है, उसकी निगरानी अगर सिर्फ CCTV कैमरे के भरोसे हो तो क्या उसे पूरी तरह सुरक्षित माना जा सकता है? देवघर की घटना ने इसी सवाल को सामने ला दिया है। ATM में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद चोर मशीन को उखाड़कर ले गए। यानी कैमरा वारदात को रिकॉर्ड तो कर सकता है, लेकिन मौके पर मौजूद होकर…
हजारीबाग: सरकारी और वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी दाखिल-खारिज से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। 7 अक्टूबर 2026 को विशेष छापामारी टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन विक्रेता विशेश्वर प्रजापति (68), शंकर प्रजापति (62) और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61) को पकड़ा। तीनों न्यायखाप टोला, मुकुंदगंज, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, हजारीबाग के रहने वाले हैं। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप ACB के मुताबिक, मामला वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म…
सुल्तानपुर/बल्दीराय: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बल्दीराय क्षेत्र में सुखबड़ेरी के पास माइलस्टोन 97.5 के नजदीक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर…
रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आज आखिरी दिन है। रांची का त्योहार कहे जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की इस वर्ष 29वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। एक्सपो में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों और ब्रांड्स ने अपने स्टॉल लगाए हैं। हर साल की तरह इस बार भी आखिरी दिन रांचीवासियों के लिए सभी स्टॉल्स पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आखिरी दिन मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर लाभ उठाएं। छह दिनों…
रांची। आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने 6 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, विकास योजनाओं और अन्य मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने संबंधित मामलों को सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई…
सिमडेगा। जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह जितिया नाच कार्यक्रम से अपनी सहेली के साथ घर लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों उसे जबरन नदी किनारे छोटे पुल के पास झाड़ियों की ओर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की ओर से पुलिस को आवेदन दिया…
