Author: Jharkhand_digital

पलामू: नवाबाजार थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमर जीत चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक हथियार प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बरामद पिस्टल को जब्त कर लिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने…

Read More

नई दिल्ली: चुनावी मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग के पास बैरिकेडिंग कर विपक्षी सांसदों को रोक दिया। प्रदर्शन में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 237 सांसदों के शामिल होने की बात सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और माणिकम टैगोर के अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तथा…

Read More

रांची। झारखंड भाजपा की कमान संभालते ही नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने सरकार पर हमलों की शुरुआत कर दी है। कोर कमिटी की बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में भ्रष्टाचार से लेकर घुसपैठ और कानून व्यवस्था तक के मुद्दे पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा। सरकार पर विकास नहीं करने, जमीन-जंगल-खनिज की लूट और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। यानी नई जिम्मेदारी, नया प्रभारी और निशाने पर वही पुरानी सरकार। सवाल बस इतना है कि आरोपों की यह पुरानी पटकथा 2029 में भाजपा के लिए कोई नया राजनीतिक परिणाम लिख पाएगी…

Read More

रांची: झारखंड के पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर नई समयसीमा जारी की गई है। पहले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। अब आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। यह छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं से संबंधित है। नई तारीख जारी होने के बाद उन विद्यार्थियों को आवेदन…

Read More

चतरा: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कुंदा प्रखंड के बुटकुइया गांव की तस्वीर इन दावों के सामने फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही 28 वर्षीय रीता देवी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार ग्रामीणों को महिला को खाट पर लिटाकर कंधे के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। मामला सोमवार का है। रीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल ले जाने की…

Read More

सरायकेला/ रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चांडिल गोलचक्कर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गम्हरिया से कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर…

Read More

रामगढ़: रांची-रामगढ़ मार्ग की चट्टूपालू घाटी से गुजरना वाहन चालकों के लिए सिर्फ एक सामान्य सफर नहीं है। लंबी ढलान और भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ऐसे में सवाल अब सिर्फ दुर्घटनाओं का नहीं, बल्कि हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, इसका है। घाटी में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रक और हाइवा चालक ढलान पर वाहन को बंद कर या न्यूट्रल में डालकर नीचे उतारने की कोशिश करते हैं। ऐसी…

Read More

धनबाद। कुसुम विहार स्थित डेस्टिनी रिसॉर्ट मंगलवार को डांडिया की रंगीन छटा और महिलाओं की उमंग से गुलजार रहा। मौका था किड्ज केयर स्कूल और खुशियों की उड़ान एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य डांडिया नाइट का। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य और अपनी प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को उत्सव के रंग में रंग दिया। डांडिया नाइट का उद्घाटन जया सिंह और सुनैना किन्नर ने किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। संगीत…

Read More

हजारीबाग। पर्यावरण संरक्षण का संदेश मंगलवार को हजारीबाग की सड़कों पर उस वक्त नजर आया, जब साइकिलों का काफिला कनहरी से दूधमटिया की ओर निकला। साइकिल की घंटियों के बीच ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ जैसे नारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। यह पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड और हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम में वन…

Read More

देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर से चोरी की गई पूरी ATM मशीन अब बरामद हो गई है। पुलिस ने ATM को देवीपुर में AIIMS के पास से बरामद किया है। मशीन से करीब 4.82 लाख रुपये निकाल लिए जाने की बात सामने आई है। कुछ दिन पहले चोरों ने ATM का शटर तोड़कर पूरी मशीन ही उखाड़ ली थी। इसके बाद उसे जाइलो वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस CCTV फुटेज के जरिए चोरों और उनके वाहन की तलाश में जुटी थी। AIIMS के…

Read More