Author: Jharkhand_digital

रांची। आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने 6 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, विकास योजनाओं और अन्य मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने संबंधित मामलों को सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई…

Read More

सिमडेगा। जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह जितिया नाच कार्यक्रम से अपनी सहेली के साथ घर लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों उसे जबरन नदी किनारे छोटे पुल के पास झाड़ियों की ओर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की ओर से पुलिस को आवेदन दिया…

Read More

कर्रा प्रखंड के पीएम श्री उच्च विद्यालय तिलमी में फूड पॉइजनिंग के बाद बीमार हुए 64 स्कूली बच्चों में से 60 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार बच्चों का अभी भी कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज चल रहा है। इन बच्चों को लूज मोशन, पेट दर्द और बुखार की शिकायत है। फूड पॉइजनिंग के बाद बच्चों को रविवार रात और सोमवार को इलाज के लिए कर्रा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने लगातार बच्चों का इलाज किया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सोमवार देर शाम 24 बच्चों को घर…

Read More

धनबाद। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित थाना बस्ती के ग्रामीणों ने विस्थापन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सुदामडीह नंबर-5 रेलवे साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। BCKU के जॉइंट सेक्रेटरी गौतम कुमार रवानी के नेतृत्व में महिला और पुरुष ग्रामीण साइडिंग पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक साइडिंग में परिवहन कार्य प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से विस्थापन की मांग को लेकर प्रबंधन से बातचीत करते आ रहे हैं, लेकिन आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो…

Read More

कहते हैं एक मां से बड़ी योद्धा और कोई नहीं होता…9 माह कोख में रखना, प्रसव पीड़ा बर्दाश्त करना, उसके बाद हर दिन बच्चे के साथ अपनी जिंदगी बांध कर रखना,  बात बच्चों के भविष्य की हो, उनकी जिंदगी की हो तब एक मां वो कर गुजरती है जो बड़े से बड़ा शक्तिशाली इंसान नहीं कर पाता. शायद यह घटना सभी के लिए उतनी खास ना हो क्योंकि लेकिन जिस दर्द ने कविता को कमजोर कर दिया था उसी दर्द ने इतनी ताकत दे डाली कि 1600 मीटर की दौड़ महत 6 मिनट में साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ गयी.…

Read More

धनबाद। धनबाद स्थित IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज–ईस्टर्न जोन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ACIC, IIT (ISM) फाउंडेशन की ओर से मैनेजमेंट हॉल में किया गया, जिसमें धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस युवाओं की प्रतिभा को नए विचारों और उद्यमिता के साथ जोड़ने पर रहा। इस दौरान युवाओं को अपने कौशल को विकसित करने, नए प्रयोग करने और रोजगार की तलाश करने के…

Read More

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों और अपराध की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF की स्पेशल टास्क टीम ने शराब बरामदगी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार देर रात गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान की गई। RPF के अनुसार, यात्री के बैग से अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से “FOR SALE IN WB ONLY” लिखा हुआ था। RPF की इस कार्रवाई के बाद बरामद शराब और गिरफ्तार यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया…

Read More

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की बदलती दुनिया से परिचित कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी (JSFDA) और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। सरला बिरला विश्वविद्यालय इस पहल में नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम 9 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को AI और मशीन लर्निंग की केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि इसके व्यावहारिक इस्तेमाल से भी परिचित कराना है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के करमटोली चौक पर इन दिनों एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को कुछ देर रुककर सोचने और मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। वजह कोई राजनीतिक पोस्टर, विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना नहीं, बल्कि प्यार में रूठी प्रेमिका को मनाने की कोशिश है। करमटोली चौक के आसपास एक दीवार पर अचानक कई पोस्टर नजर आए। पोस्टर पर लिखे संदेश को पढ़ने के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई। दरअसल, इन पोस्टरों के जरिए एक युवक अपनी प्रेमिका से माफी मांगते हुए उसे दोबारा UNBLOCK करने की अपील कर रहा है। पोस्टर पर अंग्रेजी में लिखा…

Read More

रांची में कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं तो सवाल सिर्फ चुनाव आयोग के विरोध का नहीं, विरोध के तरीके का भी खड़ा हो गया। कहीं प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की, कहीं बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश और कहीं उग्र नारेबाजी – आखिर विरोध का यह कैसा तरीका है? झारखंड में कांग्रेस खुद सरकार का हिस्सा है। यानी सड़क पर जिस सरकारी मशीनरी से टकराव हो रहा है, वह उसी सरकार की मशीनरी है जिसमें कांग्रेस सत्ता की साझेदार है। क्या कांग्रेस चुनाव आयोग का विरोध करते-करते अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है? और अगर ऐसा है, तो…

Read More