गोड्डा / रांची : जिले के बहुचर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को वारदात वाली जगह पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया। पुलिस आरोपियों को लेकर मुख्य बाजार पहुंची और कारगिल चौक के समीप स्थित बंगाल ज्वेलर्स के सामने पूरी घटना को समझने की कोशिश की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। जिस जगह दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था, वहीं आरोपियों को पुलिस की मौजूदगी में लाया गया। इससे मौके पर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। कारगिल चौक के…
Author: Jharkhand_digital
धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को धनबाद में भी आयोजन किया गया। जगजीवन नगर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से जुड़े संदेशों को एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के बाद बाइक रैली और मशाल जुलूस निकाला गया। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, झरिया…
धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पूजा समितियों के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस बार पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूसों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने वाली पूजा समितियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। DJ पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन की नजर…
गिरिडीह/ रांची: गिरिडीह में एक पॉलिटेक्निक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर की है। मृतक की पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगबाटा निवासी विनय कुमार दास के 22 वर्षीय पुत्र सौरव राज के रूप में हुई है। शीतलपुर में किराए के मकान में रहता था छात्र सौरव राज गिरिडीह स्थित सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) में पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह पढ़ाई के लिए गिरिडीह के शीतलपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार रात उसने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना…
रांची: इलाज कराने के बाद अस्पताल का बिल हाथ में आता है तो आम मरीज आमतौर पर रकम देखता है, हर जांच और प्रक्रिया का हिसाब नहीं। लेकिन रांची के कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल से सामने आया मामला इसी बिलिंग व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन की अपनी शिकायत में बिल, मेडिकल रिकॉर्ड और बिलिंग सॉफ्टवेयर के आंकड़ों के बीच ऐसे अंतर का दावा किया गया है, जिसका वित्तीय असर करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपये तक बताया गया है। अगर अस्पताल के अपने रिकॉर्ड ही एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, तो मरीजों को दिए…
रांची: झारखंड में JSSC CGL परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अपनी दलीलें पूरी कर दी गईं। वहीं राज्य सरकार ने जांच से जुड़ी दो रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश कीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच की समय-सीमा को लेकर राज्य सरकार से तीखे सवाल भी किए। अदालत ने पूछा कि जब मामले की जांच करीब तीन वर्षों से चल रही थी,…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर सिनेमा और क्रिएटिविटी से गुलजार होने वाली है। MERA TV Film Festival 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में देशभर के फिल्मकार, युवा क्रिएटर्स और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े कलाकार अपनी कहानियों और फिल्मों के साथ पहुंचेंगे। इस फिल्म फेस्टिवल की खास बात यह है कि यहां सिर्फ फिल्मों की स्क्रीनिंग ही नहीं होगी, बल्कि नए फिल्ममेकर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का मौका भी मिलेगा। चयनित फिल्मों के लिए…
रांची: राजधानी रांची का चर्चित हरमू चौक बुधवार को एक नए नाम के साथ नजर आया। भाजपा ने हरमू चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ नाम का बोर्ड लगाया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान जो तस्वीरें सामने आयीं हैं उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि विकसित भारत में झारखंड पिछड़ता जा रहा है। इन तस्वीरों में चौक की हालत देखिए जो जर्जर हो चुकी है। गंदगी से पूरा चौक गजबजाया हुआ है। ऐसे होगा भारत विकसित ..भाजपा को…
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय घेराव मामले में FIR दर्ज होने के बाद भी कुमार राजा एक बार फिर प्रदर्शन में नजर आए। बुधवार को वे अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के साथ DC ऑफिस के घेराव के लिए निकल पड़े। 6 अक्टूबर को CEO कार्यालय के बाहर हुए हंगामे को लेकर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें कुमार राजा समेत चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। FIR में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में बुधवार की सुबह अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10:38 बजे तेज गड़गड़ाहट की आवाज के साथ धरती हिलने लगी। कुछ देर तक कंपन महसूस होने के बाद लोगों में हलचल मच गई। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले अचानक तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद घरों और आसपास की इमारतों में कंपन महसूस हुआ। सुबह के समय लोग अपने-अपने काम में लगे थे, तभी अचानक आए झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोग घरों से बाहर निकलकर…
