भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। जून 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद हरमनप्रीत ने टेस्ट, वनडे और टी-20 में टीम की कमान संभाली थी। अब करीब चार साल बाद उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला किया है। हरमनप्रीत के कप्तानी कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 वनडे विश्व कप रही। उनकी अगुवाई में भारतीय महिला टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया। एशियन गेम्स में…
Author: Jharkhand_digital
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बार फिर उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है। कूनो के जंगल में पांच नन्हे चीतों की दस्तक ने प्रोजेक्ट चीता की सफलता को एक नई पहचान दी है। 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नए मेहमानों के आने के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें खास बात यह है कि 41 चीते भारत की धरती पर जन्मे हैं। यानी भारत में चीता संरक्षण की मुहिम अब सिर्फ दूसरे…
बोकारो: पर्व-त्योहार से पहले शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बोकारो पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को सिटी एरिया के कई इलाकों में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और अड्डेबाजी करते 25 लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस की टीम ने सेक्टर-1, नया मोड़, को-ऑपरेटिव मोड़ और सेक्टर थाना क्षेत्र समेत कई संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर जांच की। अचानक पुलिस के पहुंचने से वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।…
गुमला: ओबीसी समाज की ओर से आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड के पांच जिलों – सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद बुलाया गया है। गुमला में इसका व्यापक असर दिख रहा है। सुबह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खूंटी में भी बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कई बाजारों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बंद…
गढ़वा: सुबह दूध लेकर घर से निकले राजमिस्त्री शेख कुदुस अंसारी पर गोली चलाए जाने से गढ़वा के गुर्दी गांव में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह गुर्दी पहाड़ के पास हुई इस घटना में गोली उनके सीने में लगी। गंभीर हालत में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुर्दी पहाड़ के पास हुई वारदात परिजनों के मुताबिक, गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं और दूध पहुंचाने का काम भी करते हैं। मंगलवार सुबह वह दूध लेकर गढ़वा की ओर जा रहे थे।…
सरायकेला-खरसावां: पुरुलिया में सर्कस देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे तीन युवकों की सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। चांडिल-पुरुलिया एनएच-32 से जुड़े पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। सर्कस देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर में आयोजित छाता मेला में…
बोकारो/चास: ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों को झांसा देकर सामान लेने का मामला चास में सामने आया है। आरोप है कि दो युवक पहले सामान खरीदते हैं, फिर QR कोड स्कैन कर भुगतान का दावा करते हैं और मोबाइल स्क्रीन दिखाकर वहां से निकलने की कोशिश करते हैं। पिछले दो-तीन दिनों में अलग-अलग दुकानों पर इस तरह की शिकायत सामने आने की बात कही जा रही है। सोमवार को चास मेन रोड स्थित थाना गली में एक दुकानदार की सतर्कता से दोनों युवकों में से एक पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। हॉर्लिक्स लेने पहुंचे थे,…
दुमका: दुमका नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। करीब पांच साल पहले जब्त की गई एक बाइक के बारे में हाईकोर्ट में पुलिस की ओर से बताया गया कि संबंधित नंबर की बाइक थाने में मौजूद ही नहीं है। इसके बाद जब बाइक की दोबारा तलाश शुरू हुई तो वह थाने के आसपास ही एक गड्ढे में जर्जर हालत में पड़ी मिली। बाइक के चारों तरफ झाड़ियां उग चुकी थीं। एक ही बाइक को लेकर पहले उसके थाने में नहीं होने की जानकारी और बाद में उसी के थाने के आसपास…
धनबाद: अपराध की जांच अब सिर्फ घटनास्थल, गवाहों और पारंपरिक सबूतों तक सीमित नहीं रह गई है। अपराध से जुड़ी कई अहम कड़ियां अब मोबाइल फोन के भीतर मौजूद डेटा से सामने आ सकती हैं। इसी बदलती जांच प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए धनबाद में पुलिसकर्मियों को मोबाइल फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी मामले की जांच में मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी को किस तरह पहचाना जाए, सुरक्षित रखा जाए और वैज्ञानिक तरीके से उसका विश्लेषण किया जाए। खास तौर पर इस बात…
रांची। झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन (JPGDA) की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। 4 अक्टूबर को चैंबर भवन, रांची में एसोसिएशन की द्विवार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में कुल 16 सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 5 अक्टूबर को नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में संजय कुमार दालानिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हेमंत पटेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संचालन में दोनों पद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दो उपाध्यक्ष और दो…
