Author: Jharkhand_digital

 -प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता, कहा-संवैधानिक मूल्यों का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज कर रही है ढोंग “देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना, उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।” झारखंड प्रदेश भाजपा के तत्वावधान में डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘संविधान गौरव दिवस’ संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने यह बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने…

Read More

प्रभात तारा मैदान में जुटेंगे गौसेवक और संत-महात्मा, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठेगी मांग रांची। गौमाता के संरक्षण और सम्मान को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में 17 दिसंबर को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत विशाल जनसंकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 50 हजार से अधिक गौसेवकों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गौभक्तों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में 50 से अधिक संत-महात्मा भी मौजूद रहेंगे। इस…

Read More

जनजातीय संस्कृति, खनिज संपदा और औद्योगिक विकास से हुए रूबरू, विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की दी सीख रांची। झारखंड की प्राकृतिक संपदा, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और औद्योगिक विकास को करीब से समझने के लिए पुणे से आए विद्यार्थियों ने गुरुवार को रांची स्थित लोक भवन का भ्रमण किया। इस दौरान राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने ज्ञान प्रबोधिनी नवनगर विद्यालय, पुणे के विद्यार्थियों से मुलाकात कर झारखंड की विशेषताओं और यहां की सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान डॉ. नितिन कुलकर्णी…

Read More

विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन JLKM विधायक ने बिल का समर्थन करते हुए बोलने का समय न मिलने पर जताई नाराजगी, कहा- मुख्यमंत्री को सौंपेंगे अवैध बालू और कोयला कारोबार का पूरा ब्योरा रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान खान एवं खनिज विकास और विनियमन (MMDR) बिल पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बहस में हिस्सा लेते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने विधेयक के प्रति अपना समर्थन जताया, लेकिन साथ ही राज्य में जारी अवैध खनन को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े किए। अवैध बालू और…

Read More

-1 जुलाई 2026 के प्रभाव से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए, वित्त विभाग ने जारी किया संकल्प, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। अब राज्यकर्मियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को संकल्प जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 के प्रभाव से लागू होगी। वित्त विभाग के संकल्प के अनुसार, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सातवें केंद्रीय वेतन पुनरीक्षण के तहत…

Read More

हरिपुर और जमनी पहाड़पुर गांव में पुलिस की छापेमारी, दो बाइक, चार मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी भी जब्त गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हरिपुर गांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेज्ड फूड पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य; FSSAI को चार महीने में नियमों का मसौदा तैयार करने का निर्देश नई दिल्ली। बाजार में बिकने वाले चिप्स, बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे पैकेज्ड फूड उत्पादों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। अब खाद्य पदार्थों के पैकेट पर सिर्फ मिलाई गई चीनी (Added Sugar) और मिलाए गए फैट (Added Fat) की जानकारी देना पर्याप्त नहीं होगा। उत्पाद में मौजूद कुल चीनी (Total Sugar) और सैचुरेटेड फैट की मात्रा को भी चेतावनी के मानक में शामिल करना होगा। यानी…

Read More

15 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का मामला, फर्जी जमीन के दस्तावेजों के जरिए निकाली गई थी मुआवजे की राशि; अब तक 18 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल धनबाद। धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच के क्रम में एसीबी की टीम ने जय निवास पांडेय उर्फ शास्त्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उन्हें धनबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस…

Read More

सिंगापुर में चल रहा था इलाज, कई महीनों बाद झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुए दुमका विधायक; समर्थकों और शुभचिंतकों का जताया आभार रांची। झारखंड के दुमका विधायक बसंत सोरेन लंबे समय तक इलाज कराने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ होकर सार्वजनिक गतिविधियों में लौट आए हैं। गुरुवार (26 नवंबर) को वे झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कहा कि अब वे पूरी तरह फिट हैं। साथ ही उन्होंने मुश्किल समय में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ और आशीर्वाद देने…

Read More

18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में रखा गया था शव, सुबह लेने पहुंचे परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शव की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक 18 वर्षीय युवक का शव दोनों आंखों के बिना मिलने का मामला सामने आया है। सुबह जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव की दोनों आंखें गायब हैं। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी हंगामा हुआ। परिवार के लोगों…

Read More