झारखंड मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की अगली बैठक एक दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने तथा अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे में कौन-कौन से प्रमुख प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही संबंधित विभागों से प्रस्ताव मंगाकर एजेंडा तय किया जाएगा. कैबिनेट की इस बैठक पर राज्य के विभिन्न वर्गों और विभागों की नजरें टिकी…
Author: Jharkhand_digital
20 जुलाई की ग्रामसभा में क्रेशर खोलने के विरोध में हुआ था सर्वसम्मत फैसला, 21 नवंबर की बैठक में ग्रामीणों ने बिना जानकारी अंगूठे का निशान लेने का लगाया आरोप; अंचलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग बुढ़मू। झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड स्थित आरिद गांव में प्रस्तावित क्रेशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा में क्रेशर प्लांट नहीं खोलने का सर्वसम्मत निर्णय लिए जाने के बावजूद वहां प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को…
लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की कानूनी लड़ाई को बड़ा झटका, ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज; अब निचली अदालत में मुकदमे का सामना करना होगा। नई दिल्ली। बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित परिवारों में शामिल लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कथित IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे लालू परिवार को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती देने…
सूरत (गुजरात)। प्रेम संबंधों में आई दूरी के बाद एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुजरात के सूरत में 38 वर्षीय विधवा महिला रंजनादेवी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव नहर किनारे संदिग्ध हालत में मिला। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या और जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को महिला के 24 वर्षीय कथित प्रेमी बबलू राजभर पर संदेह है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सात महीने का रिश्ता, फिर बातचीत बंद और खौफनाक अंजाम! पुलिस के अनुसार, रंजनादेवी और बबल्लू राजभर के बीच…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने इस दौरान राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और सरकार को 9 दिसंबर तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। जवाब दाखिल करने में तेजी पर हाईकोर्ट की आपत्तिः सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकारी वकील से कड़े सवाल किए और जानना चाहा कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। अदालत ने आपत्ति जताई कि आमतौर…
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवक के शव की दोनों आंखें गायब मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी सूरज प्रमाणिक ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम और रख-रखाव के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया था। गुरुवार की सुबह जब परिजन शव लेने…
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत, लखनऊ ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आयकर विभाग के तत्कालीन इंस्पेक्टर धर्मशील अग्रवाल को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 3 साल के कारावास की सजा के साथ-साथ 50,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। क्या था पूरा मामला और कैसे दर्ज हुई शिकायतः सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 3 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जब सीबीआई ने इस संबंध में औपचारिक मामला दर्ज किया था। यह शिकायत कोलकाता की एक निजी कंपनी ‘मेसर्स जेडी टेप्स प्राइवेट लिमिटेड’…
झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन, एमएमडीआर (MMDR) संशोधन बिल को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस संशोधन के लागू होने से झारखंड को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जिससे राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार थम सकती है। वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि झारखंड कोई उपनिवेश नहीं है और देश की समृद्धि का रास्ता झारखंड के कमजोर लोगों के ऊपर से होकर नहीं गुजरना…
कोलकाता। बांग्लादेश में जारी हिंसा और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख सीमावर्ती रेलवे स्टेशन नदिया जिले के गेदे और उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे स्टेशनों से लेकर रेल पटरियों तक निगरानी बढ़ा दी गई है। बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन सेवाएं फिलहाल बंद हैं, लेकिन मालगाड़ियों का परिचालन जारी है। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए…
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि CJP से जुड़े सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनका असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। याचिकाकर्ता के वकील ने उठाए सवालः सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील ने कोर्ट के समक्ष यह पक्ष रखा कि उनके मुवक्किल को उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए जाने…
