संविधान पुस्तक नहीं देशहित* *में अपनाए जाने* *वाले कर्तव्यों की सूची ** है।* प्रेमप्रकाश आर्य रांची, 26 नवंबर 2026: डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में संविधान दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं…
Author: Jharkhand_digital
नई दिल्ली/रांची। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के पारंपरिक स्वाद ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मेले में राज्य के फूड स्टॉल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड की खानपान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मिली राष्ट्रीय सराहना का प्रतीक माना जा रहा है। देश-विदेश से आए आगंतुकों को भाया झारखंडी स्वाद मेले के फूड कोर्ट में झारखंड के स्टॉल पर पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध श्रृंखला प्रस्तुत की गई। यहां आने वाले आगंतुकों ने दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज़, ठेकुआ और धुस्का का भरपूर आनंद…
अवैध कोयला खनन और तस्करी रोकने के लिए CCL प्रबंधन के साथ बैठक, झारखंड OCP और केदला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा हजारीबाग/रामगढ़। हजारीबाग के चरही और रामगढ़ के कुजू कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन एवं कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में CISF के उप महानिरीक्षक (DIG) सुमंत सिंह ने झारखंड OCP और केदला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने CCL प्रबंधन के अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों में CISF की प्रस्तावित तैनाती को लेकर चर्चा की। दौरे…
-संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने संवैधानिक नैतिकता और मौलिक कर्तव्यों पर दिया जोर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में संविधान दिवस के अवसर पर “संवैधानिक मूल्य, मौलिक कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता” विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम संविधान अंगीकार किए जाने की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे। उनके परिसर में आगमन पर पौधरोपण किया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी…
संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद चौक से राजभवन तक निकाला मार्च, एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों से किए गए समझौते को लागू करने की उठाई मांग रांची। किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड में किसान महापड़ाव का आयोजन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और समर्थक शहीद चौक से मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। यहां राजभवन के समक्ष महापड़ाव आयोजित कर किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस…
पाण्डु थाना क्षेत्र के महुआ धाम में चल रहा था अवैध हथियार निर्माण का कारोबार, पुलिस ने 58 वर्षीय उदय मिस्त्री को किया गिरफ्तार; छापेमारी में देशी कट्टा समेत कई सामान जब्त पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पाण्डु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव के महुआ धाम स्थित एक घर में कथित रूप से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से एक देशी कट्टा, अर्धनिर्मित बंदूक के हिस्से और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने…
झारखंड की मेजबानी में राजधानी रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। 26 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 39 राज्यों और खेल इकाइयों के युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) स्कूली खिलाड़ियों के खेल भविष्य की मजबूत नींव है।…
कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान, सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा के नेतृत्व में CISF की टीम ने की कार्रवाई खलारी। CCL के NK और पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं तस्करी पर लगाम लगाने के लिए CISF ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को रोहिणी क्षेत्र के दमदमिया बाजार टांड़ स्थित पुरानी PLR माइंस में छापेमारी कर करीब 2.15 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया। CISF कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा ने किया। कोल रेड पार्टी ने…
सरला बिरला विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘संविधान गौरव दिवस’, वक्ताओं ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर दिया जोर सरला बिरला विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘संविधान गौरव दिवस’ हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन विधि संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत का प्रतिबिंब है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और अनुच्छेद…
नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर के पद पर हुआ चयन, परिवार की चौथी पीढ़ी के रूप में करेंगी देश की सेवा; 28 दिसंबर को भारतीय नौसेना अकादमी में देंगी योगदान रामगढ़। झारखंड की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में रामगढ़ की सपना शर्मा ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। रामगढ़ के बिजुलिया आदर्शनगर की रहने वाली सपना का चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित…
