Monday, September 14

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ चलाएगी। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभियान की जानकारी दी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा के पूरे हुए हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों की भी इसमें भागीदारी होगी। बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता मिलकर अलग-अलग सेवा गतिविधियों के जरिए अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

‘दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हुई’

बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उग्रवाद के खिलाफ भी बड़ी सफलता मिली है और देश में उग्रवाद का लगभग समूल नाश हुआ है।

योजनाओं का भी किया जिक्र

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े – बंटी खान से पूछताछ में खुला नया कनेक्शन! प्रिंस खान के नेटवर्क की जांच अब झरिया तक

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
रांची में गणेश चतुर्थी की धूम, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे
Exit mobile version