Saturday, November 21

मनोहरपुर-पोसैता रेलखंड पर 19 वर्षीय रमेश अंगरिया की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चाईबासा। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर-पोसैता रेलखंड के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोईलकेरा थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय रमेश अंगरिया के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर आरपीएफ जवानों को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किलोमीटर संख्या 356/11ए-13ए के पास तीसरी रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिला। घटनास्थल पर युवक का एक पैर रेलवे ट्रैक के अंदर पाया गया।

इसके बाद आरपीएफ ने घटना की जानकारी गोईलकेरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लिया।

आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.
Next Story
लुगुबुरू महोत्सव की तैयारियां तेज, पहाड़ से लेकर मुख्य समारोह स्थल तक सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा
Exit mobile version