रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने बुधवार को कचहरी स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स में अपना चुनाव कार्यालय शुरू किया। कार्यालय का उद्घाटन प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी पुनीत पोद्दार ने किया।
कार्यालय उद्घाटन के बाद टीम के सदस्यों ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चैंबर के सदस्यों से मोबाइल फोन समेत विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर टीम के पक्ष में समर्थन मांगा गया। टीम ने अधिक से अधिक व्यापारियों और चैंबर सदस्यों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने कहा कि चुनाव अभियान को आने वाले दिनों में और गति दी जाएगी। उनका प्रयास राज्यभर के अधिक से अधिक चैंबर सदस्यों तक पहुंचने और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को समझने का रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और वहां चैंबर सदस्यों से मुलाकात कर समर्थन मांगेगी।
गुरुवार को होगा टीम का परिचय सम्मेलन
इसी क्रम में गुरुवार शाम 7 बजे टीम तुलसी पटेल का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शहर के विभिन्न व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में टीम के सभी सदस्यों का परिचय कराया जाएगा।
इसके साथ ही चैंबर चुनाव को लेकर टीम की प्राथमिकताओं, कार्ययोजना और विजन की जानकारी भी साझा की जाएगी। टीम की ओर से बताया गया कि चुनाव अभियान के दौरान व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, अर्जुन जालान, सज्जन सर्राफ, परेश गट्टानी, ललित केडिया, धीरज तनेजा, अमित शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण भारतीया, ज्योति कुमारी, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढ़ा, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, आदित्य साह, प्रकाश कुमार और कमलेश संचेती समेत कई लोग मौजूद रहे।
