Wednesday, November 25

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने छठ व्रतियों के कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत को उनकी अटूट श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक बताया।

वहीं, कल्पना सोरेन ने खरना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व सादगी, पवित्रता और मिल-बांटकर खुशियां मनाने का संदेश देता है। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखने वाली सभी छठ व्रतियों की श्रद्धा और समर्पण को नमन किया।

दोनों ने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना की कि राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

Share.
Next Story
बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टियों की तारीख, 17 नवंबर तक करना पड़ सकता है इंतजार
Exit mobile version