Wednesday, November 25
-इससे पूर्व 20 अप्रैल 2024 को सचिन तेंदुलकर और पत्नी अंजलि ने भी संस्था पहुंचकर खिलाड़ियों को किया था प्रेरित

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंदोक मंगलवार को रांची दौरे पर पहुंचीं। दोनों ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर से ओरमांझी स्थित ‘युवा’ संस्था का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था से जुड़ी ग्रामीण महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनके खेल व प्रशिक्षण की बारीकियों को जाना।

सारा और सानिया ने मैदान पर खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और आगे बढ़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहे मंच और संस्था के कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया। खिलाड़ियों में भी दोनों को अपने बीच पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि तेंदुलकर परिवार का युवा संस्था से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पहले 20 अप्रैल 2024 को स्वयं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने भी इस संस्था का दौरा किया था। तब उन्होंने महिला फुटबॉलरों के साथ समय बिताकर उन्हें खेल के प्रति प्रेरित किया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब सारा और सानिया ने रांची पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Share.
Next Story
चीन पर 6-2 की सबसे बड़ी जीत, रैंकिंग में 5वें पायदान पर चमकी भारत की बेटियां, कल जापान से मुकाबला
Exit mobile version