Monday, September 21

बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलो पश्चिमी पंचायत के मिरचाटांड़ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब बच्चा चोरी की एक वारदात सामने आई। दरअसल एक अज्ञात महिला गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। इसी दौरान उसने एक बच्चे को फुसलाकर चोरी करने और वहां से भागने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई आरोपी

महिला की इस अजीब हरकत पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। शक होने पर ग्रामीणों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और भाग रही महिला का पीछा करते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामले की जानकारी तुरंत चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने संभाली स्थिति, महिला को थाने लाया गया

सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस दलबल के साथ मिरचाटांड़ गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई।

गिरोह की तलाश में पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि बच्चा चोरी के इस प्रयास के पीछे किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या महिला किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा है या यह एक अकेली घटना है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण बड़ी अनहोनी टल गई और पुलिस अब मामले की तह तक जाने में जुटी है।

इसे भी पढ़े: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म पर गिरिडीह में 17 सितंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री

Share.
Next Story
रांची: बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, महिलाओं पर लाठीचार्ज
Exit mobile version