Tuesday, September 22

रांची: मोरहाबादी स्थित बिरसा कॉलोनी सोसाइटी का द्विवार्षिक चुनाव रविवार, 20 सितंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए नई टीम का चयन किया।

चुनाव अधिकारियों की ओर से परिणाम घोषित किए जाने के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम सामने आए। विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुखदेव महतो को उपाध्यक्ष, दुवराज महतो को सचिव, अजीत कुमार को संयुक्त सचिव और बिन्देश्वर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में 11 सदस्य

नई समिति में कृष्ण मुंडा, सुरेश मालाकार, बलराम कर्मकार, रवि शंकर सिंह, राजेश कुमार और बुद्धेश्वर उरांव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

चुनाव परिणाम आने के बाद सोसाइटी के निवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कॉलोनी में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

चुनाव के मौके पर समाजसेवी रमेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं वार्ड पार्षद सबिता कच्छप, रांची सिटी फ्रॉम के अध्यक्ष-सह-अधिवक्ता दीपेश निराला और रिटायर्ड सिविल सर्जन सुनील उरांव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

निवासियों ने नई समिति से कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।

नई समिति ने बताई प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोसाइटी के निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी बिरसा कॉलोनी सोसाइटी की है। नई समिति ने कॉलोनी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के साथ इसे बेहतर सोसाइटी के रूप में विकसित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस दौरान निवासियों ने निवर्तमान समिति के कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी के सदस्यों को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े – रांची के पिस्का मोड़ पर पशु तस्करी के आरोप में बवाल: दुर्घटनाग्रस्त वैन में लगाई आग, क्रास एफआईआर दर्ज कर शुभम, गोविंद और आदित्या समेत 9 गिरफ्तार

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह ने दर्ज कराई प्राथमिकी ..पीएलएफआई से जुड़े एलेक्स और कटला पर लगा गोली चलाने का आरोप
Exit mobile version