Thursday, October 15
धनबाद SSP प्रभार कुमार को मिली सटीक खुफिया सूचना पर कार्रवाई
धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस का संयुक्त अभियान

धनब एसएसपी प्रभात कुमार की मिली सूचना के आधार पर धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस ने ज़बरदस्त आपरेशन चलाया. पुलिस के इस ऑपरेशन ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है. रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-

सामने मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह संयुक्त अभियान में दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज उर्फ शिवा पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए भी काम कर चुका है और बाद में प्रिंस खान गिरोह का अहम सदस्य बन गया था। लंबे समय से वह पुलिस की रडार पर था।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। वहीं आगे की तलाशी में कुल चार पिस्तौल और करीब पांच दर्जन कारतूस जब्त किए गए।बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस गिरोह की बड़ी आपराधिक साजिश और नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
Share.
Next Story
27 जून 2026 को रांची जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश
Exit mobile version