Monday, September 21

रांची: RSS कार्यालय पर हुए बम धमाके के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई में मामले से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बम हमले की साजिश या उसे अंजाम देने के लिए कहीं अवैध तरीके से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

NIA की FIR के आधार पर जांच

ED की यह कार्रवाई NIA की FIR के आधार पर की जा रही है। इससे पहले RSS कार्यालय पर हुए हमले की जांच के दौरान NIA अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चला चुकी है। पटना में हुई पिछली तलाशी के दौरान नकदी, आभूषण, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने की जानकारी सामने आई थी।

अब ED की जांच का फोकस फंडिंग नेटवर्क और पैसों के लेन-देन पर है। एजेंसी यह खंगाल रही है कि हमले से जुड़े लोगों तक पैसा कैसे पहुंचा और इस रकम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।

चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई

गुरुवार को दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

फिलहाल ED की ओर से छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है और कितने लोगों से पूछताछ की जा रही है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में वित्तीय नेटवर्क से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

इसे भी पढ़े – 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल का सरेंडर, बंगाल में पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
मोदी के जन्मदिन पर रांची BJP कार्यालय में रक्तदान शिविर, कई बड़े नेता रहे मौजूद
Exit mobile version