Friday, November 20

मुंबई/रांची : आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले फादर स्टेन स्वामी की मौत के करीब पांच साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका का निपटारा कर दिया है। भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार स्टेन स्वामी ने विशेष एनआईए अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

बुधवार को जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस अजय शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में याचिका पर सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है। अदालत ने इसी आधार पर मामले को निष्प्रभावी मानते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।

फादर स्टेन स्वामी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 8 अक्टूबर 2020 को रांची से गिरफ्तार किया था। उन पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन से संबंध रखने और एल्गार परिषद मामले में उसकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

गिरफ्तारी के समय 83 वर्षीय स्टेन स्वामी पार्किंसन समेत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। तलोजा जेल में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। स्वास्थ्य के आधार पर उन्होंने जमानत मांगी, लेकिन मार्च 2021 में विशेष एनआईए अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट के निर्देश पर 28 मई 2021 को उन्हें इलाज के लिए मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान वे कोरोना संक्रमित हुए और 5 जुलाई 2021 को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत के समय जमानत याचिका पर अंतिम सुनवाई नहीं हुई थी और वे न्यायिक हिरासत में थे।

फादर स्टेन स्वामी केस की पूरी टाइमलाइन: गिरफ्तारी, जेल और मौत

31 दिसंबर, 2017 – पुणे में भीमा कोरेगांव हिंसा भड़क उठी

8 जनवरी, 2018 – पुणे पुलिस ने FIR दर्ज की

22 अगस्त, 2018 – पुणे पुलिस ने फादर स्टेन स्वामी को FIR में आरोपी बनाया

28 अगस्त, 2018 – पुलिस ने रांची में फादर स्वामी के घर पर छापा मारा

23 अक्टूबर, 2018 – उन्होंने FIR रद्द करने के लिए बॉम्बे HC का रुख किया

26 अक्टूबर, 2018 HC ने फादर स्टेन को गिरफ्तारी से बचाया

1 नवंबर, 2018 – हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से सुरक्षा बढ़ा दी

22 नवंबर, 2018 – हाईकोर्ट ने राज्य को फादर स्टेन के खिलाफ रिकॉर्ड मटेरियल पेश करने को कहा

14 दिसंबर, 2018 – हाईकोर्ट ने फादर स्टेन की उनके खिलाफ एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी

6 दिसंबर, 2019 पुलिस ने फादर स्टेन के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की

25 जनवरी, 2020 – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच अपने हाथ में ले ली

26 अप्रैल, 2020 फादर स्टेन 84 साल के हो गए

8 अक्टूबर, 2020 – फादर स्टेन को NIA ने गिरफ्तार कर तलोजा सेंट्रल जेल ले जाया गया

9 अक्टूबर, 2020 – एनआईए ने फादर स्टेन के नाम से दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया
23 अक्टूबर, 2020 – स्पेशल NIA कोर्ट ने फादर स्टेन की अंतरिम मेडिकल बेल खारिज कर दी

6 नवंबर, 2020 – फादर स्टेन ने स्ट्रॉ और सिपर की अनुमति के लिए कोर्ट का रुख किया

26 नवंबर, 2020 – एनआईए ने कहा कि उसके पास स्ट्रॉ और सिपर नहीं है

4 दिसंबर, 2020 – फादर स्टेन को स्ट्रॉ और सिपर मिला

23 फरवरी, 2021 – फादर स्टेन ने स्पेशल NIA कोर्ट में मेडिकल बेल के लिए अर्जी दी

22 मार्च, 2021 – स्पेशल NIA कोर्ट ने उनकी मेडिकल बेल खारिज कर दी

23 मार्च, 2021 – आदेश में लिखा था, “फादर स्टेन ने पूरे देश में अशांति पैदा करने और राजनीतिक स

26 अप्रैल, 2021 – फादर स्टेन ने अपनी मेडिकल बेल खारिज होने के खिलाफ अपील में HC का रुख

4 मई, 2021 – हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को उनकी मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया

15 मई, 2021 – फादर स्टेन को तलोजा सेंट्रल जेल में बुखार था और उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थ

21 मई, 2021 – फादर स्टेन ने HC से कहा: चल नहीं सकते, खा नहीं सकते, अंतरिम मेडिकल बेल के लि

28 मई, 2021 – हाईकोर्ट ने फादर स्टेन को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया

30 मई, 2021 – फादर स्टेन का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया

17 जून, 2021 – HC: फादर स्टेन को गंभीर मेडिकल दिक्कतें हैं, वे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होंगे

2 जुलाई, 2021 – फादर स्टेन ने UAPA की कुछ धाराओं को HC में चुनौती दी

4 जुलाई, 2021 – फादर स्टेन को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया

5 जुलाई, 2021 – फादर स्टेन का दोपहर 1.24 बजे निधन हो गया

Share.
Next Story
झारखंड में 62 हार्डकोर माओवादियों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, 12 जिलों के 80 मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल
Exit mobile version