धनबाद: दुर्गापूजा और दीपावली से पहले धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को शहर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 1,400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच विभाग की इस कार्रवाई को मिलावट पर रोक लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, जब्त पनीर की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
