Friday, October 16

पलामू : पलामू में सरकारी संस्थानों में चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने मामले में जीजा-साले की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयां और ग्राम जवाड़ निवासी उसके साले अमोद भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अवधेश कुमार भुइयां पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुका है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवधेश कुमार भुइयां के घर में चोरी का सामान रखा हुआ है और कुछ सामान बेचने की कोशिश की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामुदाग स्थित उसके घर की घेराबंदी की। इसके बाद नियमानुसार घर की तलाशी ली गई, जहां से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में 13 प्रिंटर, एक Acer लैपटॉप, Acer ऑल-इन-वन कंप्यूटर, Dell और Lenovo CPU, मॉनिटर, इन्वर्टर, 200 AH की बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन, लैपटॉप माउस और चार्जर समेत अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

इसे भी पढ़े – JSSC की इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रद्द, इन दो विज्ञापनों के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

Share.
Next Story
न परफॉर्मेंस की कमी, न कोई गलती! फिर भी Zomato में गई 240 लोगों की नौकरी
Exit mobile version