Wednesday, September 9

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से पतरातू डैम में पानी का स्तर तेजी से ऊपर चढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियातन फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 को खोलने का फैसला लिया है, ताकि डैम पर अतिरिक्त दबाव न बने और उसकी सुरक्षा बनी रहे।

परिस्थिति के अनुसार

इन चार फाटकों के जरिए फिलहाल हर घंटे लगभग 1330 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। डैम प्रबंधन और संबंधित अधिकारी लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि परिस्थिति के अनुसार समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकें। बारिश जारी रहने की सूरत में आगे भी पानी छोड़े जाने की मात्रा घटाई-बढ़ाई जा सकती है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह चौकस है।

लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है

इसके साथ ही प्रशासन ने डैम के निचले इलाकों में बसे लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि वे नदी, नाले और अन्य जलधाराओं के नजदीक बिना जरूरत न जाएं। लोगों से सतर्कता बरतने और जलस्तर में किसी भी बढ़ोतरी की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है, ताकि कोई अनहोनी न हो।

इसे भी पढ़े – डर गया टाइगर? सोशल मीडिया से ‘टाइगर’ और ‘क्रांति’ गायब

 

 

 

 

Share.
Next Story
बिना लाइसेंस चल रहे कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम का शिकंजा, 18 संस्थान सीलिंग की जद में
Exit mobile version