Thursday, September 10

लोहरदगा शहर में मंगलवार को एक बेकाबू बॉक्साइट ट्रक ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक भारी तबाही मचाई। सदर ब्लॉक मोड़ के पास ट्रक बिजली के एक पोल से जोरदार टक्कर मार बैठा, लेकिन इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने की बजाय आगे बढ़ाना जारी रखा। टक्कर के बाद ट्रक एक के बाद एक कई बिजली के पोल और तारों की चपेट में आता चला गया।

बिजली का पोल फंसा, सड़क पर बिखरे तार

हादसे के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक बिजली का पोल ट्रक में उलझ गया और वह काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ ले जाया गया। इस दौरान बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए, जिससे लोहरदगा-गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। अचानक सड़क पर टूटे तार और पोल फैल जाने से लोग घबराकर अपने वाहन रोकते नजर आए।

कई वाहन क्षतिग्रस्त, राहगीर बाल-बाल बचे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और बेकाबू हालत के चलते आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह खुद को सड़क से हटाकर अपनी जान बचाई। ट्रक की चपेट में आने से रास्ते में खड़े और गुजर रहे कई दोपहिया व चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़े –  झारखंड में कारोबार बढ़ाएगा यूनियन बैंक, MD-CEO के रांची दौरे में हुआ मंथन

 

Share.
Next Story
गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2026-28 के प्रशिक्षु शिक्षकों की दीक्षा आरंभ
Exit mobile version