रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर से रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और झारखंड की वर्तमान सरकार की नीतियों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियां तेज हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा के झंडे, बैनर और पताकाएं लगाई गई हैं।
