Monday, September 21

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की ऊंचाई से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धनपति महतो के रूप में हुई है। वे संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार धनपति महतो ड्यूटी के दौरान सीआईटी भवन के ऊपर लगी टंकी में पानी देखने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना टाटीसिलवे थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े – हाथ में तलवार, लड़की को गालियां… जमीन विवाद को लेकर भाई-बहन ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार….वीडियो वायरल

Share.
Next Story
रांची के ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, इलाज और बिल पर उठाए सवाल
Exit mobile version