Sunday, November 8

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

शव सड़क पर रखकर किया जाम

मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने दीपक का शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घाघरा इलाके में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने के साथ सुरक्षा के दूसरे जरूरी इंतजाम करने की मांग की।

पुलिस ने शुरू की कार चालक की तलाश

जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की और सड़क से जाम हटाने का प्रयास किया।

वहीं, हादसे के बाद फरार कार चालक और वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा बना हुआ है और प्रदर्शनकारी फरार चालक की गिरफ्तारी के साथ सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े – झारखंड में आयुर्वेद को विस्तार देने की तैयारी, आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए 900 करोड़ की परियोजना रिपोर्ट

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE : बोकारो को मिलेगी नई पहचान: केरल की तर्ज पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ‘हेल्थ कॉटेज’..देश विदेश के लोगों को मिलेगा अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य लाभ
Exit mobile version