Sunday, November 22

खराब मौसम और कुहासे के कारण हवाई सेवा प्रभावित, दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया।

रांची/डेस्क: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से बारिश हो रही है। खराब मौसम और कुहासे के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। शनिवार को रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 फ्लाइट रद्द कर दी गयीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रद्द की गयी फ्लाइट में दिल्ली, हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

शनिवार सुबह भी खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। लगातार खराब मौसम के कारण विमानों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार से ही रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

 

Share.
Next Story
गिरिडीह कॉलेज में संथाली से MA की पढ़ाई शुरू करने की मांग पर तीन दिनों से तालाबंदी…
Exit mobile version