Friday, October 23

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 2 और 3 सितंबर 2026 को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Voter Registration and Voter Registers 2026” आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड और सेंट जेवियर्स कॉले

यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जबकि IIM रांची, NUSRL रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची इसके नॉलेज पार्टनर हैं। सम्मेलन में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर, NUSRL के कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल, IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर सहित कई शिक्षाविद् भाग लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में विषय संबंधी एक पुस्तक और सम्मेलन की स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा।

के. रवि कुमार ने बताया

के. रवि कुमार ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा International IDEA की अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों को अलग-अलग निर्वाचन विषयों पर शोध का दायित्व सौंपा गया था, जिसके तहत झारखंड को “Voter Registration and Voter Registers” विषय मिला।

इस विषय पर देश-विदेश के संस्थानों और शोधार्थियों से कुल 230 एब्सट्रैक्ट्स प्राप्त हुए, जिनमें से 80 का चयन किया गया। अंतिम रूप से 57 शोध-पत्र चुने गए हैं, जिन्हें सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा।

शुद्ध, समावेशी और विश्वसनीय

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शुद्ध, समावेशी और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं की समावेशिता जैसे विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें पदाधिकारी, नीति-निर्माता, विधि विशेषज्ञ, शोधकर्ता, पत्रकार और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर सहित संबंधित विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसर और कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Share.
Next Story
राँची में फुटपाथ और डिवाइडर से हटेंगे 12 फीट से नीचे लगे विज्ञापन बोर्ड, नगर निगम ने एजेंसियों को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम
Exit mobile version