Sunday, November 29

स्वास्थ्य मंत्री ने जताई लोकतंत्र पर गंभीर असर पड़ने की आशंका, कहा- दलितों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सकता है प्रभावित

रांची। परिसीमन विधेयक को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधेयक पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी तुलना जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से की है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन विधेयक के दूरगामी परिणाम देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर पड़ सकते हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जिस तरह अमेरिका की ओर से हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम का दर्द कई पीढ़ियों तक महसूस किया गया, उसी तरह परिसीमन का यह विधेयक भी देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर परिणाम वाला साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि यह विधेयक लागू होता है तो दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। इसका असर केवल वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने परिसीमन विधेयक को लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

Share.
Next Story
अभिषेक भारती के लिए एकजुट हुए झारखंड के पत्रकार, रांची में महाजुलूस और धरना देकर जताया विरोध
Exit mobile version