Tuesday, October 13

108 डायल संभाल रही एजेंसी पर इरफान करेंगे प्राथमिकी

सिविल सर्जन को शोकॉज
अब केवल सदर अस्पताल से संचालित होगा एंबुलेंस

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दे दिया है. इरफान का दावा है कि वह लगातार स्वास्थ्य विभाग को UP करने और उस आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं वहीं विभाग के ही कुछ लोग उसे DOWN करने में लगे हैं. इरफान अंसारी ने साफ कर दिया कि उन्होंने सिविल सर्जन को शोकॉज कर दिया है.

108 डायल एजेंसी पर होगा केस
108 डायल एजेंसी को संभाल रही एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. अब सारे ambulance को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी का बड़ा फैसला सामने आ गया है. अंसारी जी का कहना है कि जब तक नई एजेंसी का चयन ना हो जाए तब तक राज्य के सदर अस्पतालों से 108 एंबुलेंस सेवा सिविल सर्जनों की देखरेख में चलेगा.
नई एंबुलेंस के परचेज तक यही व्यवस्था बहाल रहेगी नई एंबुलेंस की खरीदारी को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है.

Share.
Next Story
RSS कार्यालय पर बम से हमला मामले में NIA रेड.. क्रेन से घर में घुसी NIA..देखें वीडियो
Exit mobile version