Tuesday, September 22

लोहरदगा/रांची। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब और तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार तड़के लोहरदगा में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई कार्रवाई घंटों तक चली, जिसमें जांच एजेंसी ने डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की।
एनआईए की टीम ने पहले से न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास समेत कई स्थानों की तलाशी ली। जांच एजेंसी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, संदिग्ध संपर्कों और संभावित साजिश की परतें खोलने के लिए सबूत जुटाने में लगी है।

छापेमारी के दौरान एक घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर एनआईए ने क्रेन मंगाकर भवन के ऊपरी हिस्से से अंदर प्रवेश किया। इस हाई-वोल्टेज कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पूरे अभियान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी रही और ऑपरेशन को पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ अहम डिजिटल सामग्री और दस्तावेज एजेंसी के हाथ लगे हैं, जिन्हें फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए जब्त किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जून को भी एनआईए ने इसी मामले में लोहरदगा के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी। गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच का अगला चरण माना जा रहा है।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल, सुरक्षा रिस्टबैंड से मिलेंगे बिछड़े बच्चे
Exit mobile version