रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल से सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए। दोनों का विवाह रांची के बहुबाजार स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह समारोह में राज्य की राजनीति, प्रशासन और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
विवाह समारोह के बाद शाम को रांची के चाणक्या बीएनआर में भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, झामुमो के सांसद-विधायक, विभिन्न दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, परिजन और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। पाकुड़ और साहिबगंज सहित संथाल परगना के विभिन्न इलाकों से भी समर्थक और शुभचिंतक रांची पहुंचने वाले हैं.
सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग स्नातक हैं और मूल रूप से पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड की रहने वाली हैं। वहीं विजय हांसदा राजमहल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और झामुमो के प्रमुख युवा नेताओं में गिने जाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह पूरे दिन उत्साह, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक माहौल के बीच संपन्न हुआ।
