Saturday, November 21

रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को चांदन द्वादशी के अवसर पर खाटू नरेश श्याम बाबा को खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया गया। शाम 6:30 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान मुरारी मालपानी और उनकी पत्नी कनक मालपानी ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।

श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला और मंत्री धीरज बंका की उपस्थिति में सबसे पहले गणेश पूजन किया गया। इसके बाद वीर बजरंगबली और शिव परिवार की पूजा कर फल-मिष्ठान चढ़ाए गए और श्याम बाबा को खीर-चूरमा का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में ही तैयार किए गए खीर-चूरमा का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Share.
Next Story
दुमका में धान काटकर लौट रही युवती के साथ बर्बरता, कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो… छह आरोपी गिरफ्तार
Exit mobile version