रांची। झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अंतिम राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राउंड में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 11 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।

काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रमों का चयन करना होगा। इसके बाद 17 नवंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। इसी के आधार पर अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में आगे की नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
18 से 23 नवंबर तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 18 नवंबर से 23 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और दाखिले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी सभी तिथियों का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें।


