Saturday, November 21

रांची। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को मारवाड़ी महाविद्यालय की 2-मारवाड़ी एनसीसी कंपनी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास (एसएससीडी) कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो ने किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ मनोज कुमार और समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार के निर्देश पर आयोजित हुआ।

रैली मारवाड़ी कॉलेज के पुरुष प्रभाग से शुरू होकर रांची सरोवर, सेवा सदन, हरमू रोड, कुम्हार टोली और पुरानी रांची होते हुए वापस कॉलेज पहुंची। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि नौवीं कक्षा से स्नातक तक के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। युवाओं को खुद नशे से दूर रहकर समाज को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो ने कैडेटों से पढ़ाई, खेल और सामाजिक सेवा में समय लगाने की अपील की। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक डॉ आरआर शर्मा, कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, डॉ. तरुण चक्रवर्ती और एनएसएस इकाई प्रभारी अनुभव चक्रवर्ती सहित कई लोग मौजूद थे। रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

Share.
Next Story
किस विधायक को मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार? 20 नवंबर को होगा फैसला, 22 को स्थापना दिवस समारोह
Exit mobile version