Thursday, September 10

रांची: रांची रेलवे स्टेशन के सामने सेरसा स्टेडियम की ओर जाने वाली गली में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला।

बताया गया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक युवक की नजर बच्चे पर पड़ी। बच्चे को इस हालत में देखकर उसने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

समय पर नजर नहीं पड़ती तो हो सकता था खतरा

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के मुताबिक, जिस जगह नवजात मिला, वहां अगर समय रहते किसी की नजर बच्चे पर नहीं पड़ती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। लोगों ने आशंका जताई कि आसपास घूमने वाले आवारा कुत्तों से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता था।

फिलहाल नवजात की स्थिति और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच में जुटी पुलिस

रेलवे पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और उसे रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की गली में छोड़ने की वजह क्या थी।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में उपलब्ध जानकारी और संभावित सुरागों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़े – JHARKHAND DIGITAL IMPACT: आज रात से अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा निगम का डंडा

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक ही थाने में वर्षों से जमे 459 पुलिसकर्मियों का तबादला
Exit mobile version