Monday, September 21

झारखंड में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के जिम्मे के सभी विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर औपचारिकता पूरी कर दी है।

कौन-कौन से विभाग मिले

अधिसूचना के अनुसार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग अब मुख्यमंत्री के जिम्मे रहेंगे। बता दे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर को हुआ था। उनके निधन के बाद से इन विभागों की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, जिस पर अब अधिसूचना के जरिए मुहर लग गई है।

इसे भी पढ़े – रांची की आजाद बस्ती में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लोगों ने रोका बुलडोजर

Share.
Next Story
मरीज जाए तो जाए कहां? ऑर्किड अस्पताल में मौत के बाद बिलिंग के आरोप ने फिर खड़े किए बड़े सवाल
Exit mobile version