प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का देशभर के किसानों को इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसानों के मन में सवाल है कि अगली किस्त कब जारी होगी और क्या दिवाली से पहले खाते में पैसे आ सकते हैं?
फिलहाल, 24वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2,000 रुपये आने की संभावना को लेकर चर्चाएं चल रही है।
कब जारी हुई थी पीएम किसान की पिछली किस्त?
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। यह राशि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई थी।
योजना के तहत किस्तें सामान्य तौर पर चार महीने के अंतराल पर दी जाती हैं। ऐसे में किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगली किस्त की तारीख तय होने के लिए आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
ऐसे चेक करें Beneficiary List में अपना नाम
किसानों को यह जानने के लिए कि वे योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर बेनिफिशियरी लिस्ट देखने की सुविधा मिलती है।
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Farmers Corner में मौजूद Beneficiary List विकल्प चुनें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- Get Report पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सूची में अपना नाम देखें।
घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी पिछली किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं, तो इन स्टेप्स को अपनाएं।
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें और मांगी गई जानकारी पूरी करें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपना भुगतान और रजिस्ट्रेशन स्टेटस देखें।
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित विकल्प से उसे पता कर सकते हैं।
किस्त पाने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
पीएम किसान की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसान अपनी जानकारी और पात्रता की स्थिति जांच लें।
- ई-केवाईसी: योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य है।
- आधार और बैंक खाते की जानकारी: सभी विवरण सही होने चाहिए, ताकि भुगतान में परेशानी न हो।
- भूमि सत्यापन: जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
- पात्रता की जांच: यदि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या पात्रता को लेकर संदेह है, तो भुगतान सत्यापन पूरा होने तक रोका जा सकता है।
आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, ई-केवाईसी ओटीपी, बायोमेट्रिक या पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
फिलहाल किसानों को 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार करना होगा। दिवाली से पहले ₹2,000 मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन सरकार की घोषणा के बिना यह तय नहीं है कि राशि त्योहार से पहले खाते में आएगी।
इसे भी पढ़े – सलमान खान के घर फायरिंग की थी योजना? टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा
