Monday, September 21

लंगर में अब तक खाना, पेट्रोल और नोट बंट चुके हैं। अब पंजाब में आईफोन बांटने की तैयारी है। क्रिप्टो ट्रेडर और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने 22 सितंबर को ‘iPhone लंगर’ की घोषणा की है। दावा है कि करीब 1000 आईफोन का ऑर्डर दिया गया है, जो सभी iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल होंगे।

माता रानी के सपने का दावा

त्रेहान का कहना है कि माता रानी उनसे बात करती हैं। उनके मुताबिक माता सपने में आईं और आईफोन बांटने को कहा। इसी वजह से उन्होंने यह आयोजन करने का फैसला किया।

फोन पाने की शर्त

इसके लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया है। फोन सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो फोन मिलने की तारीख तक हर दिन ग्रुप में ‘जय माता दी’ लिखेंगे। कोई दिन छूट जाए तो अगले दिन दो बार लिखना होगा, वरना फोन नहीं मिलेगा। विजेताओं को फोन करके बताया जाएगा।

कहां और कैसे बंटेंगे फोन

22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों को फोन दिए जाएंगे। उसी दिन पंजाब के 10 अन्य शहर भी जोड़े जाएंगे। गलत इस्तेमाल रोकने और पारदर्शिता के लिए फोन धीरे-धीरे और मीडिया व आम लोगों के सामने लाइव बांटे जाएंगे। त्रेहान के अनुसार एक दोस्त को 100 आईफोन 17 का ऑर्डर दिया जा चुका है, जबकि दूसरी कंपनी को 1000 फोन के लिए कहा गया, पर उसने समय लगने की बात कही।

कौन हैं राकेश त्रेहान?

त्रेहान 2010 से बाजार में निवेश कर रहे हैं। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता टेक्सटाइल कारोबार में थे और विरासत में मिली संपत्ति से वे अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। कथित तौर पर वे बिटकॉइन मुनाफे का कुछ हिस्सा समाज सेवा में लगाते हैं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे आयोजन

हाल ही में उन्होंने चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ‘पेट्रोल लंगर’ के तहत फ्री पेट्रोल दिया था। इससे पहले चंडीगढ़ के एक मंदिर के बाहर 500 रुपये के नोट बांटे थे। लंगर का पारंपरिक अर्थ मुफ्त सामुदायिक भोजन है, जो आमतौर पर सिख धार्मिक संस्थानों से जुड़ा होता है।

इसे भी पढ़े – TMC के दोनों गुट ममता और ऋतब्रत को मिला नया नाम और चुनाव चिह्न

Share.
Next Story
अब IIT के एक्सपर्ट बताएंगे कैसे सुधरेगी झारखंड की जलापूर्ति, 3 संस्थानों से हाथ मिलाएगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
Exit mobile version