Wednesday, October 14
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की।
राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का अधिकार है और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से आंदोलनरत छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।
JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी और पुलिस की ओर से वाटर कैनन, आंसू गैस तथा लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया। घटना में कुछ छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
Share.
Next Story
पानी बचाने से समृद्धि तक: ‘बार्टरवाटर’ मॉडल में प्रकृति, तकनीक और समुदाय का नया संगम
Exit mobile version