Tuesday, November 10

जमशेदपुर। साकची स्थित पुलिस अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक की स्थिति देखी और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

पुलिस अस्पताल में केवल पुलिसकर्मी और उनके परिजन ही नहीं, बल्कि आसपास के सब्जी विक्रेता, ठेला चालक और गरीब मजदूर भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली। साथ ही एंटीवेनम समेत आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने और मरीजों को जरूरत के समय दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Share.
Next Story
पलामू में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, गार्ड की सतर्कता से भागा हथियारबंद अपराधी…रास्ते में गिरा देशी कट्टा
Exit mobile version