Saturday, November 21

रांची। शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को थड़पखना स्थित यूनियन क्लब लाइब्रेरी के कराटे सेंटर में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा में सफल कराटेकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्रों का वितरण फेडरेशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा ने किया।

समारोह के दौरान हंसी मानस सिन्हा ने कराटेकारों को आत्मरक्षा के तरीके और कराटे की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कहा कि कराटे केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता विकसित करने का भी माध्यम है। उन्होंने कराटेकारों को नियमित अभ्यास के साथ इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कराटे कोच सेंसाई नंद किशोर महतो, सेंपाई राहुल कुमार और मांसी वर्मा उपस्थित थे।

Share.
Next Story
पाकुड़ में एसीबी की कार्रवाईः रिटायर्ड चौकीदार के घर से लाखों रुपये नगद बरामद
Exit mobile version