Wednesday, November 25

14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा चार दिवसीय महापर्व

रांची: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में छठ को लेकर उत्साह का माहौल है। पर्व के दौरान घरों से लेकर छठ घाटों तक भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। दूसरे शहरों में रहने वाले लोग भी छठ मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से हुई है, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा।

आज खरना शाम को होगा प्रसाद ग्रहण

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार, 14 नवंबर को खरना मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं।

15 नवंबर को डूबते सूर्य को देंगे आर्ग

रविवार, 15 नवंबर को छठ महापर्व का तीसरा दिन होगा। इस दिन व्रती निर्जला उपवास रखेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए बांस के सूप और दउरा में फल, फूल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजा सामग्री सजाई जाएगी।

राजधानी रांची में भी छठ को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शहर के अलग-अलग छठ घाटों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने घरों और आसपास के पूजा स्थलों की सफाई में जुटे हैं। छठ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है।

16 नवंबर को मुक्तेश्वरी को आप के साथ होगा समापन

मवार, 16 नवंबर को छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा। इस दिन अहले सुबह व्रती छठ घाटों पर पहुंचेंगे और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद छठी मैया की पूजा कर व्रत का पारण करेंगे। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ का अनुष्ठान पूरा हो जाएगा। छठ महापर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। इस पर्व के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। इसकी एक खास बात यह भी है कि इसमें पूजा की तैयारियों से लेकर घाटों की सफाई तक परिवार और समाज के लोग मिलकर काम करते हैं।

बिहार और झारखंड में छठ का विशेष महत्व है। रांची में भी बड़ी संख्या में लोग इस पर्व को मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ता है। श्रद्धा, विश्वास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाने वाला छठ पर्व हर साल लोगों में नई उमंग और उत्साह भरता है।

 

Share.
Next Story
रांची में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, तनवीर उर्फ बाबू की मौत…आरोपी गिरफ्तार
Exit mobile version