Wednesday, November 4

भारतीय लोगो को प्लास्टिक के नोट का इस्तेमाल करने का ख्वाब अब जल्द ही पूरा होने वाला है , रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने देश में 10 और 20 के 1 – 1 अरब (कुल 200 करोड़) नए नोट निकालने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए वित्त वर्ष यानि 1 अप्रैल 2027 तक ये नोट बाजार में दस्तक दे देंगे और सभी लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, दुनिया के कई सारे देश प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट इस्तेमाल करते है जो तकरीबन 30 सालो तक बिना फाटे गले इस्तेमाल होते है , इसी तर्क को देखते हुए RBI पुरे देश भर में ये नए प्लास्टिक के नोट्स जारी करने जा रही है। ये नोट अभी एक फील्ड ट्रायल के रूप में जारी किया जा रहा है इसीलिए अभी बस 10 और 20 के छोटे नोट्स को लाने की तैयारी है। बीते दिनों सोशल मीडिया में ये दावा किया जा रहा था कि RBI बड़े नोट्स मसलन ₹100, ₹200 और ₹500 को भी लॉन्च करने जा रहा है इस बात को RBI ने नकारते हुए लोगो को अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

पुराने नोटों का भी कर सकेंगे इस्तेमाल ?

RBI ने ये स्पष्ट कहा है कि बाजार में नए नोटों के साथ पुराने नोटों का भी आवागमन चालू रहेगा। इसका मतलैब है कि लोगो को पुराने नोटों के साथ साथ नए पॉलिमर नोटों का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही नए नोटों का साइज भी पुराने नोटों के सामान रहेगा जिससे ATM मशीनों को री-कॉन्फिग्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी जिससे करोड़ो रूपये की बचत होगी।

कुल मिलाकर आने वाले साल में लोगो को नए पॉलिमर नोटों का अनुभव मिलेगा।

Share.
Next Story
2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन लक्ष्य, जैसलमेर में सैन्य आधुनिकीकरण पर हुआ मंथन
Exit mobile version