Friday, November 20

रांची: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला के दूसरे दिन रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों और सफाई मित्रों ने हिस्सा लिया।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड एजेंसी M/s Feedback Foundation Charitable Trust के माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, 4-बिन प्रणाली और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर

कार्यशाला में वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रसंस्करण, रिसोर्स रिकवरी, लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट, फीकल स्लज मैनेजमेंट और वार्ड स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था में आने वाली चुनौतियों, उनके व्यावहारिक समाधान और प्रभावी निगरानी व्यवस्था पर चर्चा हुई।

सफाई व्यवस्था में जनभागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य

कार्यशाला का उद्देश्य नगर निगम के पदाधिकारियों और सफाई मित्रों की क्षमता बढ़ाकर शहर में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Share.
Next Story
तीन दशक बाद फिर गुलजार होगी कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री, अगले वित्तीय वर्ष से उत्पादन की तैयारी
Exit mobile version