अगरतला. त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग धांकर का सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में शव मिलने से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर कार्यालय के चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल उन्हें अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस मामले को आत्महत्या की दिशा में देखा जा रहा है, हालांकि मृत्यु के सटीक कारणों की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की गहन जांच में जुटे हैं और आगे की कार्रवाई पूरी सावधानी के साथ की जा रही है. मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है.
