गिरिडीह: बिशुनपुर–खोरीमहुआ–धनवार मुख्य सड़क पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने पहले मेला देखने जा रहे लोगों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने की कोशिश में कार ने कई बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
टेंपो को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को कुचला
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग टेंपो से मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कई बाइक सवार भी उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद कार खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी
एक के बाद एक वाहनों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
